Sunday, 1 August 2021

सोलर सिस्टम पर सरकार देगी 90 % सब्सिडी,सोलर से 1 लाख प्रति माह कमाए

 अगर आप सोलर ऊर्जा जुड़ा कोई बिज़नेस करना चाहते है तो फिर आप सरकार की PM Kusum योजना जा लाभ उठा सकते है। केंद्र सरकार किसानों की आय को बढ़ाने के लिए कुछ ना कुछ योजनाए लाती रहती है। आज आप आपको सरकार की PM Kusum योजना के बारे में बतायेगे। PM Kusum योजना को साल 2019 में शुरू किया गया था, जिसका बाद में बजट 2020 में वित्त मंत्री ने इस योजना का विस्तार किया था। 


इस योजना से कैसे उठाए लाभ ?

        इस योजना के तहत किसानो को सोलर पैनल सब्सिडी पर मिलते है, जिससे वे बिजली बना सकते है। इस योजना के तहत 20 लाख किसानो को सोलर पंप लगाने में मदद की जाएगी। किसानो को ग्रिड से जुड़े पंप लगाने के लिए धन मुहैया करवाया जाएगा। इस योजना पर सरकार ने 34,422 करोड़ रूपए ख़र्च करने  करने का एलन किया है। 
इस योजना के से आप डीजल से  चलने वाले सिंचाई पम्पो को सोलर से चला सकते है। सोलर से पैदा हुई बिजली से आप अपना डीजल का खर्च तो बचा लेंगे और साथ ही साथ आप इस बिजली से अपनी आमदनी भी कमा सकते है।

इससे पैसे कैसे कमाए जाए?
                   
   दोस्तों हम आपको बता दे की इससे पैसे कमाना बहुत आसान है। अगर आप एक बार सोलर प्लांट लगा देते है तो फिर आप इससे काफी समय तक पैसा कमा सकते है। आपको बता दे की एक सोलर लगाने के बाद आप इससे 25 साल तक कमाई कर सकते है। अगर पैसे कमाने के बात करे तो आप जो बिजली तैयार करते है आप उस बिजली को विद्युत वितरण कंपनी को बेच सकते है। एक तो ये आपके काम के खर्च को कम करता है और साथ ही में आपकी आय का साधन भी है। 
  

90 फीसदी मिलती है छूट, जाने कैसे ?

      इस योजना के तहत किसानो को अपनी जमीन पर सोलर लगाने के लिए सरकार 60% सब्सिडी किसानो को देती है। इस योजना में आपको केंद्र और राज्य सरकार के और से मदद मिलती है। वहीं बैंक के और से 30% लोन का प्रावधान है। बैंक के लोन को आप बिजली के पैसो से अदा कर सकते हो। इसी तरह बैंक और सरकार आपको सोलर के लिए 90 फीसदी की छूट दे रही है। आपको अपना सिर्फ 10 फीसदी रकम का भुगतान करना है। 

कैसे करें आवेदन ?

      इसके लिए आवेदन करना बेहद ही आसान है। आप इसके लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते है। इसके लिए आपको सरकारी वेबसाइट  https://mnre.gov.in/ पर जाकर रजिस्टर करना होगा। इसके लिए आपको कुछ एक Document चाहिए होंगे। इसके लिए आपको कौन-कौन से document चाहिए होंगे. 
  1. आधार कार्ड 
  2. प्रॉपर्टी के दस्तावेज 
  3. बैंक डिटेल 
  4. सोलर प्लॉट लगाने के लिए जमीन 
अगर आपके पास ये सभी चीजे उपलब्ध है तो आप इसके लिए आसानी से अप्लाई कर सकते है। 

 

No comments:

Post a Comment

Share Market Big Fall: ?क्या क्रैश होने वाला है शेयर बाजार

पिछले कुछ दिनों से Share Market में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। ये गिरावट सिर्फ India की Market में देखने को मिली है। Global Indices की...