LIC आपके लिए एक ऐसा पैंशन प्लान लेकर आया है जिससे आप 40 साल की उम्र में ही पेंशन पाने के शुरुआत कर सकते है। इस पेंशन को पाने की न्यूनतम आयु 40 और अधिकतम आयु 80 साल तक की है। अगर आप भी 40 से ऊपर की आयु के है तो आप भी इसका फायदा ले सकते है। आइये जानते है कि LIC का यह पेंशन प्लान क्या है, और कितने रूपए जमा करने पर कितनी पेंशन पाई जा सकती है।
क्या है ये पेंशन प्लान ?
LIC का ये बेहद ही सरल पेंशन प्लान है। LIC द्वारा इस प्लान को हाल ही में लांच किया गया है। यह पेंशन प्लान सिंगल लाइफ के लिए है। इस पेंशन प्लान में आप एक बार में पैसे देकर जीवनभर पेंशन ले सकते है। अगर आप इस प्लान के तहत पेंशन लेते है तो आपको यह जीवनभर मिलेगी। अगर पेंशन लेने वाले की मृत्यु हो जाते है तो पालिसी में नॉमिनी बनाये गए व्यक्ति को भुगतान कर दिया जायेगा।
LIC की इस पालिसी में मिलेंगे दो विकल्प
आपको इसमें दो ऑप्शन मिलेंगे।
- सिंगल लाइफ बीमा प्लान।
- जॉइंट लाइफ पेंशन प्लान।
सिंगल लाइफ बीमा प्लेन क्या है ?
इसके तहत पेंशन प्लेन लेने वाले व्यक्ति को को जीवन भर पेंशन मिलेंगे और उसकी मौत के बाद बेस प्रीमियम की रकम का भुगतान उसकी तरफ से नॉमिनी बनाए गए व्यक्ति को रकम का भुगतान दे दिया जाएगा
जॉइंट लाइफ पेंशन प्लेन क्या है ?
जॉइंट लाइफ पेंशन के तहत पति या पत्नी में जो भी बाद तक जीवत रहेगा उसे पेंशन मिलती रहेगी।अगर अंतिम जीवित व्यक्ति की मौत हो जाती है हो पैसा नॉमिनी को दे दिया जाएगा।
न्यूनतम कितने की पेंशन लेना जरूरी
LIC की इस सरल पेंशन बीमा प्लान में न्यूनतम 1000 रूपए महीने की पेंशन लेना जरूरी है। अगर इसमें अधिकतम पैसो की बात की जाए तो इसकी अधिकतम सीमा नहीं है। आप इस पेंशन को मासिक के अलावा तीन महीने, छः महीने और सालाना आधार पर भी ले सकते हो। यह पेंशन बीमा लेने के बाद तुरंत शुरू हो जाती है। आप इस बीमा को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीको से ले सकते हो। अगर आप बीमा लेते है तो आप इससे लोन भी ले सकते है। अगर आपकी बीमा को लेकर 6 महीने से ज्यादा का समय हुआ है तो LIC आपको लोन किसी भी समय दे सकता है।
जाने कितनी मिलेगी पेंशन
अब बात करते है की पेंशन के रूप में कितनी राशि मिलेगी? दोस्तों अगर आप इस पालिसी में 40 साल की उम्र में 10 लाख रूपए का निवेश करते है तो आपको सालाना 50,250 रूपए की पेंशन मिलने लगेगी। यह पेंशन आपको आजीवन मिलती रहेगी। अगर आपकी उम्र 60 से ऊपर है तो इस पालिसी में आपके लिए कुछ अलग प्लान होंगे। अगर कोई 60 साल का व्यक्ति 10 लाख का निवेश करता है तो फिर आपको इसमें पेंशन के दो विकल्प मिलेंगे। अगर आप पहला विकल्प चुनते है तो इसमें आपको 51,650 रूपए सालाना की पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। अगर आप दूसरा विकल्प चुनते है तो इसमें आपको 51,150 रूपए सालाना पेंशन के रूप में मिलेंगे।
पेंशन प्लान से बाहर निकलने पर क्या होगा ?
दोस्तों अगर आप ने पेंशन पालिसी ले रखी है और आप अब इसे बाहर निकलना चाहते है तो फिर क्या होगा ? क्या इन्वेस्ट किया गया पैसा मिलेगा या नहीं ? तो दोस्तों हम आपको बताते है कि अगर आप इस पालिसी से बाहर निकलते है तो आपको आपका पैसा बापिस मिलेगा पर अपने जितना पैसा इन्वेस्ट किया होगा उसमे से 5% की कटौती कर दी जाएगी।
दोस्तों अगर आपको LIC की ये पालिसी अच्छी लगे हो और आप इस पालिसी को लेना चाहते है तो आप हमे कमेंट में बता सकते है। इसमें हम आपकी पूरी सहायता करेंगे।
No comments:
Post a Comment