Friday, 16 July 2021

How to Start Blogging (Hindi) Blogging कैसे शुरू करें ?

 अगर आप भी ब्लॉगिंग शुरू करना चाहते है और आप ब्लॉगिंग के बारे में कुछ नहीं जानते तो हमारी आज की ये पोस्ट सिर्फ और सिर्फ आपके लिए होने वाली है। आज हम आपको इस पोस्ट में माध्यम से आपको ब्लॉगिंग में बारे में शुरू से लेकर अंत तक का पूरा प्रोसेस बतायेगे। 
ब्लागिंग के बारे में पूरी जानकारी देने से पहले मैं आपको ब्लॉगिंग के बारे में थोड़ा idea दे देता हूँ। दोस्तों ब्लॉग एक तरह की वेबसाइट होती है,जहां लोग अपना नॉलेज और इनफार्मेशन दुसरो के साथ शेयर करते है। हर रोज लाखो लोग अपनी problems के solution के लिए Google पर Search करते है और Google आपको तुरंत Information दिखा देता है। अपने कभी सोचा है की गूगल इतनी Information कहाँ से लता है। हम आपको बता दे जो information आपको Google दिखाता है वो information किसी ब्लॉगर ने अपनी साइट पर डाली होती है, जिसे गूगल आपको दिखता है। ब्लॉगिंग से ब्लॉगर और पढ़ने वाले दोनों का फायदा होता है। ब्लॉगर को इसके लिए पैसे मिलते है और पढ़ने वाले को जानकारी। 
तो आज हम जानेगे,   ब्लॉग क्या होता है ?   ब्लॉग शुरू कैसे किया जाता है ?  एक प्रोफेशनल ब्लॉगर कैसे बने ?  ब्लॉग से कितने पैसे कमाए जा सकते है ? 
 
तो आइये हर एक टॉपिक के बारे में डिटेल में जानते है :

  ब्लॉग होता क्या है ?

आपके पास जो भी नॉलेज है आप उसको किसी पोस्ट में लिख कर लोगो के साथ इंटरनेट पर शेयर कर सकते हो।
आप जो पोस्ट लिख कर अपनी साइट पर डालते हो उस पोस्ट को ब्लॉग कहते है और जिसके द्वारा पोस्ट लिखी जाती है उसे ब्लॉगर बोला जाता है। ब्लॉग आप हर उस टॉपिक पर लिख सकते हो जिसमे आपकी रूचि है या जिस टॉपिक की आपको अच्छी जानकारी है। 

ब्लॉग शुरू कैसे किया जाता है ?


  1. Niche:  आप ब्लॉग स्टार्ट करना चाहते है तो सबसे पहले आपको ये तय करना होगा के आप ब्लॉग किस Niche (आपका टॉपिक ) पर बनाना चाहते हो। आप उसी niche पर ब्लॉगिंग स्टार्ट करना जिसमे आपको अच्छी नॉलेज हो और जिसके बारे में आप लोगो को अच्छे से बता सके। Niche ब्लॉग की नींव होती है। अपने niche का चयन करने से पहले niche Value को भी चेक कर लेना। आपको बता दे बहुत से ब्लॉगर इसलिए ब्लॉगिंग में फेल होते है क्यूंकि वो लोग गलत विषय चुन लेते है जिस कारण वे ब्लॉगिंग में सफल नहीं हो पाते। 
  2. भाषा (Language): अगर अपने अपना Niche decide कर लिया है तो फिर बात आती है की आप अपना ब्लॉग किस भाषा में स्टार्ट करे। दोस्त आप अपने ब्लॉग के लिए उसी भाषा का प्रयोग करे जिसमे आपकी अच्छी कमांड है। अपने अक्सर लोगो को बोलते हुआ सुना होना होगा की English ब्लॉग के मार्किट में बहुत Demand है, सिर्फ English ब्लॉगर ही अच्छा पैसा कमा रहे है आपका ये सोचना बहुत गलत है। अगर हिंदी ब्लॉगर के बात करे तो बहुत से ऐसे हिंदी ब्लॉगर है जो अपने ब्लॉग से महीने का 4 से 5 लाख  तक कमा रहे है। हाँ अगर इंग्लिश में आपको अच्छी नॉलेज है तो फिर आप इंग्लिश में अपना ब्लॉग शुरू कर सकते हो। 
3.   Domain Name :  Domain Name का उपयोग सिर्फ एक ब्लॉग या वेबसाइट के लिए किया जाता है। आपको अपने ब्लॉग के लिए एक अच्छे Domain Name सर्च करना होगा। अगर अपने अपना Domain Name सर्च कर लिया है तो इसके बाद आप Godady, Bluehost जैसी कम्पनी की वेबसाइट पर जा कर अपने ब्लॉग के लिए Domain ले सकते है।Domain सर्च करते समय आपको कुछ एक बातो का ध्यान रखना होगा 
  1. ऐसा नाम जो लोगो को आसानी से याद हो। 
  2. नाम ज्यादा लम्बा  नहीं होना चाहिए।
   एक प्रोफेशनल ब्लॉग कैसे बनाए ?


अगर आपको Google पर अपने ब्लॉग को रैंक करना है तो इसके लिए आपको एक अच्छा Quality ब्लॉग लिखना होगा। अब आप सोच रहे होंगे की एक अच्छा Quality ब्लॉग क्या होता है ?अगर आपको एक अच्छा Quality ब्लॉग लिखना है तो क्या करे। 
  1. ब्लॉग का सही टॉपिक चुने जिसके विषय में लोग पढ़ना पसंद करे हो। 
  2. अपनी ब्लॉग पोस्ट खुद लिखे, कॉपी पेस्ट बिल्कुल ना करे। 
  3. अपने ब्लॉग आप रोज़ नए ब्लॉग पब्लिश करते रहे। 
  4. रोज़ाना एक फ्रेश ब्लॉग पोस्ट करे। 
  5. आपको अपने आप को अपडेट रखना होगा। जैसे ही आपके Niche से रिलेटेड कुछ नया आता है तो आपको उस टॉपिक पर सबसे पहले ब्लॉग लिखना है। 

     ब्लॉग से कितने पैसे कमा सकते है ? 


दोस्तों अब सबसे मैन मुद्दे की बात करते है की आप ब्लॉग से कितना पैसा कमा सकते है। अगर आप भी ब्लॉग स्टार्ट करना चाहते है तो इसके लिए आपको पहले काफी मेहनत करनी होगी। ब्लॉगिंग पैसे कमाने का एक ऐसा तरीका नहीं है जिसमे आप दो चार पोस्ट लिख कर पैसा कमाना शुरू कर लेंगे। आपको शुरुआती समय में ब्लॉगिंग से पैसे कमाने में काफी टाइम लग सकता है, अगर आप एक बार ब्लॉगिंग का पूरा कन्सेप्ट समझ लेते है तो यकीं मानिये आप ब्लॉगिंग से लाखो रूपए कमा सकते है। दोस्तों हम आपको इंडिया के एक ऐसे ब्लॉगर के बारे में बताते है जिनका नाम अमित अगरवाल है और इन्हे इंडिया का "Father Of Blogging " कहा जाता है। आपको ये जान कर हैरानी होगी की ये सिर्फ अपने ब्लॉग से महीने का 35 से 40 लाख कमाते है। 


सोचिये अगर कोई ब्लॉग से इतने पैसे कमा रहा है तो आप ब्लॉगिंग से पैसा क्यों नहीं कमा सकते। आज जो ब्लॉगिंग में प्रोफेशनल है तो आप क्यों नहीं बन सकते। आज को इस बिज़नेस में सक्सेस्फुल है वो भी कभी इस बिज़नेस में कभी  beginner रहा होगा। दोस्तों लाइफ में कुछ बनना और ना बनना सिर्फ और सिर्फ आपकी सोच पर निर्भर करना है। अगर आप भी अपनी  लाइफ में कुछ Achive करना चाहते है तो यही समय है कुछ बनने और कुछ करने का जिससे ना सिर्फ लोग आपको जाने बल्कि आपकी एक अलग पहचान हो। यकीं मनो जिस दिन लोग आपको आपके काम से जानेगे उस दिन आप रियल में सक्सेस होंगे। 
              

No comments:

Post a Comment

Share Market Big Fall: ?क्या क्रैश होने वाला है शेयर बाजार

पिछले कुछ दिनों से Share Market में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। ये गिरावट सिर्फ India की Market में देखने को मिली है। Global Indices की...